Monday, March 21, 2016

Packer and Mover in Amritsar,Transport Services in Amritsar cal @ 9990904282

Relocation Services in Amritsar Cal 9990904282

राहुल गांधी ने अमृतसर में नशे पर डाक्यूमेंट्री रिलीज की

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में नशे की समस्या के खात्मे के लिए राजनीतिज्ञों-पुलिस-तस्करों का गठजोड़ तोड़े जाने की जरूरत पर बल दिया है। राहुल यहां साधवी खोसला की ओर से पंजाब में नशे पर बनाई गई डाक्यूमेंटरी फेडिंग गलोरी को रिलीज करने आए थे।
 
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ अकेली कांग्रेस पार्टी की लड़ाई नहीं है, बल्कि सभी पंजाबियों की उनके भविष्य को बचाने की लड़ाई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा कि सरकार बनाने के बाद वह तय करें कि नशे की समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जाए।

Car Transportation Services Amritsar -9990904282

राहुल ने साध्वी खोसला की भी लोगों के दर्द को अपनी डाक्यूमेंटरी से सफलतापूर्वक पेश करने के लिए प्रशंसा की, जिन्हें अपने नजदीकियों व प्यारों को खोना पड़ा है। अपने हाल ही के पंजाब यूनिवर्सिटी के दौरे को याद करते हुए जहां उन्होंने पंजाब के युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी की समस्या पर चिंता जाहिर की थी, राहुल ने अफसोस जताया कि समस्या की गंभीरता व इसके हल पर जोर देने की बजाय सत्ताधारी गठबंधन उनकी आलोचना करने लगा था।
राहुल ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, यदि कोई उनकी आलोचना करे। सोच व विचारों में अंतर हमेशा रहेंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं निकलता कि गंभीर समस्याओं के हल के लिए विचारों को सांझा न किया जाए, जिनको नकारा या नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब की शान वापस पाने के लिए हम सभी को नशे के खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जब वह पंजाब के बारे सोचते हैं, वह गर्व व आदर के साथ सोचते हैं।
इससे पहले साध्वी खोसला की पंजाब में नशे की समस्या पर डाक्यूमेंटरी फेडिंग गलोरी की भारी भीड़ के दौरान थियेटर में स्क्रीनिंग की गई। लोगों ने इसकी बहुत प्रशंसा की। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव शकील अहमद, अंबिका सोनी, प्रताप सिंह बाजवा, हरीश चौधरी, पंजाब युवा कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत लाली, विजय इंद्र सिंगला भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब में नशाखोरी की समस्या के जल्द से जल्द खात्मे के लिए अपने वादे को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बठिंडा में बदलाव रैली के दौरान श्री गुटका साहिब की शपथ ली थी कि वह चार हफ्तों के अंदर नशे की समस्या का खात्मा कर देंगे। उन्होंने राज्य सरकार व खासकर उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की नशे की समस्या को नकारने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि  सरकार सिर्फ छोटे नशा तस्करों को काबू कर रही है, जबकि बड़ी मछलियों को इन्होंने छुआ तक नहीं है।


प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने नेशनल ड्रग पॉलिसी के जरिये देश में एक कानून पर जोर दिया। उन्होंने कहा नहीं तो, मध्य प्रदेश व राजस्थान जैसे राज्य, जहां नशों के उत्पादन व बिक्री की इजाजत है, के लिए पंजाब बाजार बना रहेगा।

No comments:

Post a Comment